Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 15 अप्रैल 2026।अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ीं डॉ. रागिनी गुप्ता के पौत्र ध्रुव अग्रवाल, जो द टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में अध्ययनरत हैं, ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.6% अंक प्राप्त किए हैं। यह उल्लेखनीय सफलता ध्रुव की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और पढ़ाई के प्रति उसकी अटूट लगन का परिणाम है। उसकी निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच ने उसे इस मुकाम तक पहुँचाया है। ध्रुव की इस उपलब्धि में उसके माता-पिता—दीक्षा एवं राहुल अग्रवाल—का विशेष योगदान…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 15 अप्रैल 2026।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत दिन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में स्वच्छता की चिन्ता को रेखांकित किया।उन्होंने देश भर के सभी पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि हमारे पहाड़,वनक्षेत्र देवभूमि की धरोहर बहुत ही पवित्र स्थान है,इन स्थानों को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दायित्व जितना पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों का है उतना ही स्थानीय निवासियों का भी है,उन्होंने कहा कि पर्यटनों एवं तीर्थ स्थलों में प्लास्टिक की बोतले,कूड़े कचरे के ढेर देवभूमि की पवित्रता को ठेस पहुंचाते है।    …

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए तीन नए रेडियो चैनलों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे इस प्रेरणादायी आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं युवा साथियों का स्वागत और अभिनंदन करते हैं तथा ओहो रेडियो के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 15 अप्रैल 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 15 अप्रैल 2026।मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वनाग्नि से सम्बन्धित सभी समितियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ सभी आवश्यक बैठकें जनवरी माह तक अनिवार्य रूप से आयोजित कर सभी व्यवस्थाएं, फायर सीजन से पहले सुनिश्चित करवा ली जाएँ। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगे फायर हाइड्रेंट्स के लिए डेडिकेटेड प्रेशर पाइपलाइन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 15 अप्रैल। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र स्थित गंगदासपुर बालावाली में मणिगाछी एफपीओ द्वारा शुरू किए गए मखाना की खेती के पायलट प्रोजेक्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं मखाना रोपण कर हरिद्वार जनपद में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की। गौरतलब है कि बिहार की एक संस्था द्वारा उत्तराखण्ड में पहली बार हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में मखाना खेती का पायलट प्रोजेक्ट प्रारम्भ किया गया है। इस परियोजना का शुभारंभ कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 15 अप्रैल 2026।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्राचीन पाण्डुलिपियाँ, ताड़पत्र, भोजपत्र एवं दुर्लभ अभिलेख हमारी समृद्ध ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक चेतना के अमूल्य साक्ष्य हैं। इन पाण्डुलिपियों एवं ग्रन्थों का संरक्षण कर उन्हें भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य देश की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत का पुनर्जीवन करना है। इस मिशन के अंतर्गत देशभर में उपलब्ध…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 15 अप्रैल 2026।मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्राएं गर्मियों के मौसम में नियमित अंतराल पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव सुनिश्चित हो। मुख्य सचिव ने बुधवार को ग्रीष्मकाल में हीटवेव की तैयारियों को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस अवसर पर सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। उन्होंने विद्यालय के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने, कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाओं का भंडारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति, मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा डॉ. अंबेडकर चौक पर एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम समिति के पदाधिकारी-अध्यक्ष रवि प्रकाश, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, संयोजक सुनील कुमार, महामंत्री अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन पालीवाल, सहसंयोजक प्रशांत कुमार, ऑडिटर शिवपाल, प्रचार मंत्री सतीश कुमार तथा सदस्य मानसिंह, रविंद्र दास एवं पंकज कुमार—की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार।आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक कार्यालय हरिद्वार में पुलिस उपाधीक्षक यातायात विपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र की समस्त टैक्सी यूनियनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को लेकर टैक्सी चालकों, वाहन स्वामियों एवं यूनियन पदाधिकारियों के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों में निर्धारित किराया सूची (रेट लिस्ट) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा फर्स्ट-एड बॉक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, यात्रा के…

Read More