फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026। कल हरिद्वार स्थित रानपुर मोड़ पर एक ब्रांडेड मिठाई-रेस्टोरेंट से एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक खरीदने पर भेल (BHEL) कर्मचारी बीमार हो गये भेल कर्मचारी ने बताया। घटना के बाद रानीपुर मोड़ पर कर्मचारियों के समूह ने दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया।विवाद बढ़ने पर दुकान संचालकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। वहीं भेल कर्मचारियों ने मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कही है।कर्मचारियों ने संबंधित विभाग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं।
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 18 अप्रैल 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 17 अप्रैल 2026।चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जनपद हरिद्वार के प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा के लिए बनाए गए ग्रीन कार्ड केंद्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षण कर उपलब्ध की जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी वाहनों की जांच कर ग्रीन कार्ड जारी किए जाए।उन्होंने कहा कि ग्रीन कार्ड केंद्र में यात्रियों…
फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई आगामी 05 वर्षों ( 2026 – 2031 ) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आगामी 05 वर्षों के विजन पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया जाना सराहनीय पहल है। यह पुस्तिका राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है। उन्होंने कहा राज्य में विकास की संभावनाओं एवं विकसित भारत 2047 के संकल्पों को…
फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून।सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को फाइलों में हल करने के बजाय, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर जन समस्याओं की पड़ताल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए, अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने, राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने तत्परता और प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए एक लावारिस शव के हत्या मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 अप्रैल 2026 की है, जब वन विभाग के कर्मचारी ने सूचना दी कि राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 17 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद ने संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य आयुक्त महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है आयुक्त, खाद्य सुरक्षा उत्तराखंड देहरादून सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चार धाम यात्रा 2026 को…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार,17 अप्रैल 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार , 17 अप्रैल, 2026। जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास्तविक और पावन स्वरूप प्रकट होता है। यह वही स्थिति है जहाँ समस्त भेदभाव स्वतः विलीन हो जाते हैं और करुणा, समरसता तथा सार्वभौमिक भाईचारे का भाव जीवन्त हो उठता है। इसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना को साकार करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जाएगा,…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंग लीडर समेत तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गैंगस्टरों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी…

