Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 6 जुलाई 2026। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून संदीप सैनी के निर्देशों के अनुपालन में आज हरिद्वार शहर स्थित शिवमूर्ति गली में बिना वैध लाइसेंस के सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन कर रहे टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के…

Read More

फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-121 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग-309) पर धनगढ़ी नाले के ऊपर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड गर्डर सेतु (धनगढ़ी पुल) का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर-मार्चुला-बुवाखाल मार्ग पर स्थित है, जो कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडलों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत तथा पौड़ी गढ़वाल सहित लाखों लोगों के दैनिक आवागमन, व्यापार, पर्यटन एवं आवश्यक सेवाओं की दृष्टि…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार,6 जुलाई। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन (पंजीकृत) ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य और जलभराव को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), मुरादाबाद से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि स्टेशन के प्रवेश द्वार पर निर्माण कार्य के चलते दोनों ओर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो कई दिनों से खुले पड़े हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में भारी परेशानी का…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को लगभग सायं 04:00 बजे नजीबाबाद–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसियाबड़ के समीप एक चलती हुई टाटा जेस्ट कार (वाहन संख्या UK07 TB 4479) में अचानक आग लग गई। वाहन लक्सर से टाटवाला, श्यामपुर की ओर जा रहा था। चलते समय अचानक वाहन के बोनट से धुआँ निकलने पर चालक ने सूझबूझ एवं सतर्कता का परिचय देते हुए तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। वाहन में चालक अकेला था, कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से आज दिनांक 05.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पिनाका होटल में हरिद्वार पुलिस एवं जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अंतर्राज्यीय समन्वय, बॉर्डर चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, डीजे संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन, कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सूचना आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा…

Read More

फुरकान अंसारी। चम्पावत, 05 जुलाई 2026, सूवि। उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया तथा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का रुद्राक्ष की माला एवं भगवान शिव का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया।…

Read More

फुरकान अंसारी। चम्पावत, 05 जुलाई 2026, सूवि। जनपद चम्पावत के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।  कार्यक्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक टीका, पटका, कुमाऊँनी टोपी, पुष्पवर्षा तथा छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय स्वयं सहायता…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार ,08.06.2026 को कोतवाली रानीपुर पर एक युवती द्वारा तहरीर दी कि आरोपी अमित कश्यप नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया एवं गाली गलौच भी की। युवती की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 199/26 धारा 69,352 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।       गठित पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान अंकित कर मेडिकल करवाया व नामजद आरोपी की तलाश के प्रयास करते हुए कल दिनांक 04.07.2026 को नामजद आरोपी को बाद बयान हिरासत में लिया। आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम-  1.…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 5 जुलाई 2026। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाया जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला सहकारी बैंक की भूमि पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इसके उपरांत सहकारिता मंत्री द्वारा प्रदेश में मनाये जा रहे हैं सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जलवायु परिवर्तन की समस्या को कम करने में सहकारिता विभाग के योगदान की प्रशंसा की तथा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 5 जुलाई 2026।आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले शिवभक्तों को एक सुखद और निर्बाध यात्रा का अनुभव कराना है। इसके लिए विगत दिनों प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसके लिए सभी विभागों को सभी तैयारियो एवं व्यवस्थाओ को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।                कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से…

Read More