फुरकान अंसारी। हरिद्वार।कांवड़ मेला क्षेत्र का देर रात निरीक्षण कर रहे SSP हरिद्वार ने रास्ते में BHEL मध्यमार्ग में सड़क दुर्घटना देख तत्काल अपना वाहन रुकवाया। घायल महिला की स्थिति का जायजा लेते हुए बिना समय गंवाए उन्हें सरकारी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें शीघ्र उपचार मिल सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मोनिका पत्नी विकास कुमार, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, उम्र 32 वर्ष घायल हो गईं। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश जारी…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 05 अगस्त 2026। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) व्यवस्था मील का पत्थर साबित हो रही है। कांवड़ मार्ग पर रणनीतिक स्थानों पर तैनात इन मोबाइल यूनिटों के माध्यम से अब तक लगभग 7 हजार कांवड़ यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने पांच…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आगामी उर्स मेले के दृष्टिगत आज दिनांक 05.08.2026 को कोतवाली कलियर प्रांगण में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में उर्स मेला कमेटी व क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठ का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों से उर्स मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक/पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा करने हुए उक्त व्यवस्थाओं को सही तरीके से धरातल पर लागू करने के लिए कमेटी से सहयोग मांगा गया। सभी के द्वारा पूरे मनोयोग के साथ आपेक्षित सहयोग करने का वादा किया।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाने हेतु SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर यातायात निरीक्षक रुड़की द्वारा पुलिसकर्मियों को जूस और बिस्किट वितरित किए गए, ताकि वे कठिन एवं लगातार चल रही ड्यूटी के दौरान ऊर्जावान रहकर पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। “जवान रहेंगे ऊर्जावान, तभी सुरक्षित रहेगा जनमानस।”
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 अगस्त 2026।मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के छठे दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 34 लाख 15 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 1 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 अगस्त 2026।पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के चौथे दिन विभिन्न…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 अगस्त 2026।खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की गठित टीमों द्वारा जनपदभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी हरिद्वार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने संबंधी निर्देशों के अनुपालन में, गुप्त सूचना के आधार पर, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी के निर्देश पर आज दिनांक 04.08.2026 को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 अगस्त 2026।कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की श्री दीपक रामचन्द्र शेट ने कांवड़ पटरी का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों पर संचालित भंडारों एवं चिकित्सा शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित आयोजकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कांवड़ पटरी पर संचालित सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया तथा सेवा कार्यों में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं जल वितरित किया। उन्होंने सेवा कार्य में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 जुलाई 2026। विग कमांडर (से०नि०)/जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी डॉ सरिता पावर ने अवगत कराया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार के अंतर्गत लक्सर ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि का एक पद रिक्त है, जिसे मानदेय के आधार पर भरा जाना है। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सूचना जारी करते हुए योग्य पूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने जारी सूचना के अनुसार उत्तराखंड के मूल निवासी एवं लक्सर ब्लॉक के पूर्व सैनिक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की अधिकतम आयु…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। प्रचलित कांवड़ मेला-2026 के दौरान अपनी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण के साथ सेवा देने वाले हरिद्वार पुलिस के 05 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज हरिद्वार कावड़ मेला क्षेत्र भ्रमण के दौरान सम्मानित किया गया। 🚔 यह सम्मान कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन में हरिद्वार पुलिस की प्रतिबद्धता और अथक मेहनत का प्रतीक है। 💐 सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। सम्मानित होने के लिए अधिकारी कर्मचारी निम्नवत है। 1. ASI GD राधारानी दास 2. आरक्षी पीएसी जयदीप 3. रिक्रूट आरक्षी…

