(फुरकान अंसारी ) हरिद्वार 21 मई 2026। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि भारतीय योग संस्थान हरिद्वार इकाई के पश्चिमी जिले रोशनाबाद केंद्र पर आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर आज धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह उपस्थित रहे।समापन दिवस पर हरिद्वार के विभिन्न जिलों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर इस अवसर को विशेष व स्मरणीय बनाया। रोशनाबाद केंद्र के समस्त साधकों के साथ पश्चिमी जिले की पूरी टीम एवं अन्य जिलों से आए साधकों ने शिविर को सफल बनाने में पूर्ण…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार,21/05/2026। गर्मी के मौसम में नदी और नहरों में नहाने के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कलियर एवं कोतवाली रुड़की पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की।पुलिस ने बताया कि तेज बहाव, गहरे पानी और असुरक्षित स्थानों पर नहाना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। विशेष रूप से बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि खेल-खेल में बच्चे नदी और नहर के खतरनाक स्थानों तक पहुंच जाते हैं, जहां दुर्घटना की आशंका बनी…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 21/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15.37 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को टिबड़ी रोड पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 21 मई 2026 । हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 21 मई 2026 ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद हरिद्वार में आयुष विभाग द्वारा विशेष योग जनजागरण अभियान संचालित किया जाएगा। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री माननीय मदन कौशिक जी के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस अभियान के अंतर्गत योग को जन-जन तक पहुंचाने हेतु डिजिटल एवं सामाजिक माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ स्वास्तिक सुरेश ने बताया कि योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ समाज निर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को…
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार ,20/05/2026।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गौकशी करने वाले तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 150 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की दबिश के दौरान मौके पर मौजूद तीन आरोपी पुलिस टीम को देखकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार दिनांक 19 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सिकंदरपुर स्थित अटेरो कंपनी के पीछे लिप्टिस के बगीचे में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 20 मई 2026। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. की मध्य हरिद्वार में आयोजित बैठक में आगामी 30 मई को मनाए जाने वाले पत्रकारिता दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान पत्रकारों के साथ आए दिन होने वाले उत्पीड़न, शोषण एवं अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे…
फुरकान अंसारी,20/05/2026। हरिद्वार।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय सेना के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को आज खड़खड़ी शमशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी।उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 20 मई 2026 ।श्यामपुर रेंज में विगत दिनों मारे गए नर एवं मादा टाईगर के सम्बन्ध में वन मंत्री सुबोध उनियाल एवं राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर दो दिन पूर्व वन गुर्जरों द्वारा टाइगर के नर और मादा शावकों की हत्या करने के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण कर जायज लिया। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अनिरुद्ध स्वप्निल (iFS) एसडीओ…
फुरकान अंसारी,20/05/2026। हरिद्वार पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में Kotwali Khanpur पुलिस ने 474 ग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खानपुर के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 20 मई 2026 को खानपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बालावाली चौकी बैरियर से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी परमजीत सिंह…

