Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड यात्रा के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रख रही पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01-08-26 को चौकी रोडीबेलवाला स्थित कांवड बाजार पहुंची तो दो पक्षो आपस में हल्ला व मारपीट करते मिले।  पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया परन्तु दोनो पक्ष ओर उग्र होकर आपस में आमदा फसाद व मरने मारने पर उतारु थे। शांति भंग की आशंका को देखते हुए मौके से दोनो पक्ष के कुल तीन लोगों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।  पुलिस टीम में शामिल  1. उ0नि0 नवीन…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए घाटों पर ‘स्वच्छता दूत’ तैनात किए गए हैं। नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संचालित इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दूत मेगाफोन के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा घाटों पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ा…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01अगस्त 2026।गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01अगस्त 2026। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया कि माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद में विशेष निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।         उन्होंने बताया कि उपयुक्त खाद्य विश्लेषणशाला के प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कोर कॉलेज से मंगलौर तक 30 खाद्य…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01अगस्त 2026।पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।      मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन विभिन्न कैंपों…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 1 अगस्त। कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवानों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी एवं सेवानिवृत्त भारतीय वायु सैनिक तथा मंडल मंत्री वरुण चौहान ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रेनकोट वितरित किए। इस अवसर पर आशु चौधरी और वरुण चौहान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उत्तराखंड पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार ‌कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा व्यापक स्तर पर सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर निगम द्वारा मेला क्षेत्र में 180 अस्थायी शौचालयों तथा 120 एफआरपी (FRP) शौचालयों की स्थापना कराई गई है। इसके अतिरिक्त बैरागी कैंप, पंतद्वीप, जटवाड़ा पुल सहित कांवड़ मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वच्छता संबंधी असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही नगर निगम…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01 अगस्त 2026।भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आगामी खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के अंतर्गत धान खरीद की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। इसी क्रम में उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने जनपद के समस्त किसान बंधुओं से धान विक्रय हेतु समय से खरीफ खरीद पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है।          उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने अवगत कराया कि खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के अंतर्गत धान की सरकारी खरीद 01 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ होगी, जबकि किसानों का पंजीकरण 07…

Read More

फुरकान अंसारी। रुद्रपुर, 31 जुलाई 2026 (सू.वि.) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर ₹40 लाख की लागत से स्थापित 9 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है। उनका बलिदान आने…

Read More

फुरकान अंसारी। उत्तराखण्ड। राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि को पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।…

Read More